दुधि: रजखड़ घाटी पर निजी एंबुलेंस पलटी, दो घायल, दोनों घायलों ने खुद एंबुलेंस चलाकर अस्पताल पहुंचाया
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाटी पर शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे एक निजी एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एंबुलेंस चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, गाजीपुर निवासी 24 वर्षीय विकास यादव पुत्र रामप्रसाद यादव और चालक 27 वर्षीय छोटू पुत्र अज्ञात एक निजी एंबुलेंस से छत्तीसगढ़ की ओर जा रहे थे।