भरनो: भरनो में प्रकृति पर्व सरहुल धूमधाम से मनाया गया
Bharno, Gumla | Mar 21, 2026 भरनो: प्रखंड क्षेत्र में प्रकृति का महापर्व सरहुल पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बोडो सरना स्थल से नवाटोली स्थित पड़हा भवन तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान ढोल, नगाड़ा और मांदर की थाप पर पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवक-युवतियां झूमते नजर आए।