बैतूल नगर: तेज रफ्तार का कहर: बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, 35 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
बैतूल जिले के आमला थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बुधवार शाम करीब 7 बजे बोडांला के पास एक युवक की बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में 35 वर्षीय खुशीयाल, पिता डेवा विईके, निवासी हरदोली आमला गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार तेज थी, जिससे संतुलन बिगड़ते ही युवक गिर गया