जनपद बस्ती में “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत चयनित एनडीपीएस एक्ट के एक बड़े मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना नगर पुलिस एवं पैरवी सेल की प्रभावी पैरवी के चलते 08 अभियुक्तों को दोषसिद्धि के आधार पर प्रत्येक को 10 वर्ष के कठोर कारावास एवं एक-एक लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई।