विदिशा नगर: हाईवे निर्माण बना खतरा! ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण की मांग उठाई
हसनापुर, कुआंखेड़ी और आसपास के गांवों के रहवासीमंगलवार दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे और हाईवे चौड़ीकरण कार्य में पुलिया निर्माण की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि दो साल पहले सड़क निर्माण में डाली गई मिट्टी से जल निकासी रुक गई थी, जिससे गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। प्रशासन को लोगों का रेस्क्यू तक करना पड़ा था। अब फिर निर्माण कार्य चल रहा है।