भिंड नगर: बारिश ने खोली नगर पालिका के दावों की पोल, जेल रोड पर बने बाढ़ जैसे हालात
भिण्ड शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई बारिश के बाद जेल रोड पर बाढ़ जैसे हालात बन गए। सड़क पर पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।हर वर्ष की तरह इस बार भी बारिश के बाद जलभराव की स्थिति ने नगर पालिका की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर नगर पालिका द्वारा बारिश से पहले जल निकासी की समुचित व्यवस्था