बाड़ी: हेलमेट पहना होता तो शायद बच सकती थी युवक की जान, बाइक फिसलकर गिरने से सिर के बल गिरा था युवक, हलवाई का करता था काम
बाड़ी उपखंड के कंचनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उमरी गांव के पास एक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बाइक से गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कंचनपुर पुलिस ने शव को बाड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान धनोरा ग्राम पंचायत के गडरपुरा गांव निवासी श्या