विदिशा नगर: बेतवा में नहाने गए छात्र की डूबने से मौत, परिवार का इकलौता बेटा था युवक
बेतवा नदी में नहाने गए 21 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक सहज उर्फ श्रवण तले सुबह अपने दो दोस्तों के साथ नदी पर पहुंचा था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। शनिवार सुबह 10 बजे सूचना मिलते ही होमगार्ड जवान मौके पर पहुंचे और युवक को बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।