भोगनीपुर कोतवाली प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एक वांछित युवक को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए युवक ने अपना नाम पातेपुर अमरौधा निवासी संदीप उर्फ कल्लू बताया है। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे मेडिकल परीक्षण के बाद युवक को न्यायालय भेजा गया है।