बेगूसराय: राजौरा के निकट 500 ग्राम गांजा के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजौरा के निकट वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 500 ग्राम गांजा के साथ 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत वाहन जांच के दौरान 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है.