बेगूसराय: ABVP कार्यकर्ताओं ने जीडी कॉलेज में कला उत्सव कार्यक्रम का किया आयोजन, कला-कौशल छात्र-छात्राओं के लिए आवश्यक
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जीडी कॉलेज परिसर में कला उत्सव का आयोजन किया गया. जिसमें बारिश के बावजूद विभिन्न विधाओं के दर्जनों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. प्रतिभागी दूर दराज के गांव से भाग लेने के लिये कॉलेज आए थे. इस अवसर पर रंगोली, मेहंदी, पेंटिंग, संगीत ,भाषण में प्रतिभागियों ने भाग लिया.