इचाक: देसी फ्रिज की वापसी: गर्मी में घड़ा-सुराही की बढ़ी मांग
देसी फ्रिज की वापसी गर्मी में घड़ा-सुराही की बढ़ी मांग भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच एक बार फिर पारंपरिक देसी फ्रिज यानी घड़ा और सुराही की मांग तेजी से बढ़ने लगी है। कभी हर घर की पहचान रहे ये मिट्टी के बर्तन अब फिर से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक चौक-चौराहों और बाजारों में घड़ा-सुराही की दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखी है।