मेसकौर: बिजली विभाग का बड़ा अभियान: एक दिन में ₹4.67 लाख की वसूली, मार्च में हुआ रिकॉर्ड राजस्व
मेसकौर प्रखंड में बकाया बिजली बिल वसूली को लेकर विद्युत आपूर्ति अंचल मेसकौर की टीम ने विशेष अभियान चलाया। बुधवार को पूरे प्रखंड में घर-घर जाकर उपभोक्ताओं से बकाया बिल वसूला गया। इस दौरान एक ही दिन में 4 लाख 67 हजार रुपये की वसूली की गई।