बुरहानपुर: बुरहानपुर का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का नगर पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मान, क्रिकेट खेल सामग्री का वितरण
बुरहानपुर में शुक्रवार शाम 4 बजे नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल ने खेल प्रतिभाओं का सम्मान किया और खिलाड़ियों को खेल सामग्री वितरित की। कार्यक्रम में बुरहानपुर स्पोर्ट्स क्लब और जिला क्रिकेट संघ को क्रिकेट सामग्री जैसे बैट, लेदर बॉल, पैड, नी कैप और हेलमेट प्रदान किए गए। गौरव पाटिल ने कहा खेल हमारे युवाओं के सर्वांगीण विकास का माध्यम हैं