फतेहपुर: सुल्तानपुर घोष के आरा मशीन नौबस्ता रोड में दो बाइकों की आपस में हुई भिड़ंत, दोनों बाइक सवार हुए घायल, एक की हालत गंभीर
हथगांम थाना क्षेत्र के बनियापुर गांव निवासी रामनरेश का 30 वर्षीय पुत्र नागेंद्र बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए नौबस्ता जा रहा था। जब उसकी बाइक सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के आरा मशीन से आगे नौबस्ता रोड पर आगे बढ़ी तभी दूसरे बाइक सवार से उसकी जोरदार भिडन्त हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहु