शुक्रवार को चक्रधरपुर शहर में मोहर्रम का पर्व श्रद्धा, आस्था और भाईचारे के वातावरण में मनाया गया। मौके पर शहर के विभिन्न अखाड़ों एवं इमामबाड़ों से पारंपरिक जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जुलूस में युवाओं द्वारा हैरतअंगेज करतब, लाठी-तलवार एवं पारंपरिक खेलों का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ उमड़ पड़ीl