बीना: बीना न्यायालय में अधिवक्ता संघ चुनाव की तैयारीयां शुरू, 27 जून को होंगे मतदान
Bina, Sagar | Jun 18, 2026 बिना न्यायालय में अधिवक्ताओं की सियासत अब चरम पर है! 2026-28 के लिए अधिवक्ता संघ के चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। 27 जून को होने वाले मतदान को लेकर नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन है और माहौल पूरी तरह चुनावी हो गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट राकेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष पद के लिए तगड़ी टक्कर होने वाली है।