छतरपुर नगर: बेटी की शादी की चिंता में अधेड़ ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल ले जाते समय मौत,जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम।
छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र के ग्राम रगौली पठा चौकी निवासी 50 वर्षीय जगरूप सिंह उर्फ राजा बाबू सिंह पिता माखन सिंह की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, जगरूप सिंह दो दिन पहले शादी समारोह में शामिल होने सतना गए थे। वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम आज 22 जून सुबह करीब 11:00 बजे हुआ है।