हरदोई: फॉलोअप: कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी से मिठाई की दुकानों में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
Hardoi, Hardoi | May 22, 2026 गुरुवार देर रात नवीन फल मंडी गेट के पास टीन शेड में बनी दुकानों और लोहे के खोखों में अचानक भीषण आग लग गई।बताया जा रहा है कि दुकानों के पीछे कूड़े का ढेर लगा था उस ढेर में लगी आग की चिंगारी दुकानों तक पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले एक दुकान से आग की लपटें उठीं और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।