सुपौल: विश्व पर्यावरण दिवस पर सदर अस्पताल सुपौल में जागरूकता कार्यक्रम
Supaul, Supaul | Jun 6, 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल, सुपौल के ओपीडी प्रांगण में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एएनएम स्कूल सुखपुर की छात्राओं ने गीतों के माध्यम से मरीजों और उनके परिजनों को पर्यावरण के महत्व, इसके लाभ तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखने के उपायों की जानकारी दी।