महेश्वर में मंगलवार शाम मां नर्मदा का ऐसा अलौकिक रूप देखने को मिला, जिसने हर किसी का मन मोह लिया। सूर्यास्त के बाद आसमान में छाए बादलों के बीच से जब सूर्य की सुनहरी किरणें निकलीं, तो उनका प्रतिबिंब नर्मदा नदी के शांत जल पर इस तरह बिखर गया, मानो मां नर्मदा के आंचल पर सोने की चमचमाती चादर बिछ गई हो।