बैरगनिया नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत समिति बाजार के पास नए साल के मौके पर एक युवक नशे की हालत में बेहोश होकर गिरा हुआ मिला। स्थानीय लोगों की नजर जब युवक पर पड़ी तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर आसपास के लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन युवक होश में नहीं आ सका।