इटकी: रातू रोड स्थित पहाड़ी मंदिर में 5 मार्च को पहाड़ी बाबा को लगेगी हल्दी व किया जाएगा भव्य श्रृंगार
Itki, Ranchi | Mar 2, 2024 महा शिवरात्रि को लेकर श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति पहाड़ी मंदिर द्वारा 5 मार्च को पहाड़ी मंदिर स्थित महाकाल मंदिर में सुबह 11 बजे से हल्दी,मेंहदी एवं बाबा भोले का भव्य श्रृंगार का आयोजन किया गया है। इस मौके पर महाआरती भी होगी जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्त शामिल होंगे। शिव बारात के संस्थापक नंद किशोर चंदेल ने यह जानकारी शनिवार को दी।