कांके: झारखण्ड विधानसभा स्थित स्पीकर कक्ष में बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने विधान सभा अध्यक्ष का किया अभिवादन
Kanke, Ranchi | Feb 23, 2024 झारखण्ड विधानसभा में बजट सत्र के दौरान झारखंड विधान सभा स्थित स्पीकर कक्ष में विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो का मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने अभिवादन किया। इस दौरान कई मंत्री और विधायक मौजूद रहें। वहीं झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन का राज्य के मुख्य सचिव और प्रधान सचिव सहित कई अधिकारियों ने अभिवादन किया।