कैसरगंज: खनेहटा निवासी पीड़ित की तहरीर पर अपराधिक न्यास भंग मामले में कैसरगंज पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
खनेहटा निवासी अमरजीत ने रविवार को बताया कि उन्होंने विपक्षी श्रीनाथ दुबे को भैंस खरीदने के लिए 68000 खाते में दिए थे परंतु आरोपी विपक्षी द्वारा ना तो भैंस दी गई है और न ही रुपए वापस किए गए हैं। पैसों की मांग करने के बावजूद भी पैसा वापस न करने पर उन्होंने कैसरगंज पुलिस लिखित शिकायती पत्र दिया है जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है