जबलपुर: रांझी हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता 20 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, सिविल इंजीनियर की प्रॉपर्टी विवाद में हुई थी हत्या
जबलपुर: रांझी थाना क्षेत्र में सिविल इंजीनियर क्लारेन्स एटकीन्स की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हत्या के मुख्य साजिशकर्ता और 20 हजार रुपये के फरार इनामी आरोपी बाबा नेल्सन को गिरफ्तार कर लिया गया है।