दरभंगा: चंदनपट्टी पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, कम उपस्थिति पर लोगों ने जताई नाराजगी; दोबारा शिविर लगाने की मांग
दरभंगा जिले के हायाघाट प्रखंड अंतर्गत चंदनपट्टी पंचायत में सरकार की पहल के तहत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सरकार की मंशा के अनुरूप शिविर के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का प्रयास किया गया।