झांसी: मां ने कहा- बेटे की हुई है हत्या, पूरा परिवार 3 दिन से नवाबाद थाने के सामने लोडिंग में रह रहा है
Jhansi, Jhansi | Feb 25, 2025 झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के तालपुरा से 17 फरवरी को युवक का शव पेड़ से लटका मिला था। पत्नी ने इसे आत्महत्या बताया था। उसका कहना था कि पति ने डीजे पर डांस करने को लेकर उससे झगड़ा किया था और बाद में खुद पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। वहीं, युवक के परिजन इसे हत्या पता रहे हैं। लेकिन अभी तक इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।