नरवर: नरवर-शिवपुरी रोड पर सिंगल साइड ब्रेकर बना हादसों का कारण, पहले भी जा चुकी है युवक की जान
। नरवर-शिवपुरी रोड पर एक तरफ बना ब्रेकर अब लोगों के लिए गंभीर खतरे का कारण बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर केवल एक साइड ब्रेकर होने के कारण कई वाहन चालक गलत दिशा से वाहन निकालते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।