रीठी: रीठी तहसील क्षेत्र में तेज तूफान का कहर: 7 से ज्यादा बिजली पोल टूटे, बिजली विभाग ने संभाला मोर्चा
Rithi, Katni | Jun 13, 2026 कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर आए तेज तूफान और बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं के चलते कई जगह पेड़ धराशायी हो गए, वहीं 7 से अधिक बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और युद्धस्तर पर सुधार कार्य शुरू कर दिया।