मैहर: मैहर के कटरा बाजार से देर रात मोटरसाइकिल चोरी, CCTV फुटेज आया सामने
मैहर। शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में शामिल कटरा बाजार में देर रात एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कटरा बाजार क्षेत्र से रात लगभग 3:45 बजे अज्ञात चोर एक मोटरसाइकिल चोरी कर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा हैं।