नर्मदापुरम दर्शन सिंह चौधरी ने बुधवार को करीब 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल वित्त मंत्रालय ने नर्मदापुरम स्थित प्रतिभूति कागज कारखाना (SPM) में 6000 मीट्रिक टन प्रति वर्ष क्षमता वाली अत्याधुनिक सिलेंडर मोल्ड वेट-मेड वाटरमार्क बैंक नोट पेपर मशीन की स्थापना को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना की कुल लागत ₹1,788 करोड़ है।