बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम पंसोखर में खेत पर काम करते समय महिला को जहरीले सांप ने डस लिया तबियत बिगड़ने पर बड़वारा अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार सोमवती पति संतोष उम्र लगभग 40 वर्ष ने बताया कि खेत पर काम कर रही थी तभी अचानक जहरीले सांप ने उसे डस लिया तबियत बिगड़ने पर परिजन बड़वारा अस्पताल में भर्ती कराया है जिसका उपचार जारी है।