मुरैना में बढ़ती ठंड और संभावित शीतलहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सावधानी बरतने की एडवायजरी जारी की।बुजुर्गों,बच्चों, बीमार और खुले में काम करने वालों के लिए जोखिम अधिक है।ठंड से हाइपोथर्मिया,निमोनिया,अस्थमा व हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है। विभाग ने गर्म कपड़े पहनने,गुनगुना पानी पीने और किसी भी लक्षण पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की।