चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, डॉक्टरों से झगड़ा करने के आरोप में तीन युवकों को किया गया गिरफ्तार
Churu, Churu | Nov 15, 2025 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उस वक्त हंगामा हो गया, जब तीन युवकों ने इलाज में देरी का आरोप लगाते हुए डॉक्टरों से बहसबाजी करते हुए झगड़ा शुरू कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने सूचना अभय कमांड सेंटर को दी, जिसके बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस से यहां डॉक्टरों से झगड़ा करने पर 3 युवकों को गिरफ्तार किया।