आलमनगर के रतवारा थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक माह पूर्व हुई नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान बथनाहा के पिंटू कुमार के रूप में किया गया। लड़की के पिता ने सात लोगों को नामजद करते हुए थाना में अपहरण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया।