बेरमो: बेरमो प्रमुख गिरिजादेवी की भतीजी ने UPSC में सफलता प्राप्त की
Bermo, Bokaro | Apr 18, 2024 संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम घोषित किया। बेरमो प्रमुख और भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गिरिजा देवी की भतीजी मोनिका पटेल ने लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सर्विसेज परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। मोनिका पटेल को 708वां स्थान मिला है।