बेरमो: बेरमो,पिछरी में दुर्गा महाअष्टमी पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
Bermo, Bokaro | Apr 16, 2024 पिछली बस्ती स्थित सार्वजनिक बसंती दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्र के आठवें दिन आज मंगलवार को मां दुर्गा के आठ में स्वरूप मां महागौरी की विधि विधान से पूजा की गई। पुजारी आचार्य नरेश पांडे व पवन पाठक ने मुख्य यजमान मुकेश मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण कर पूजन करवाया।वहीं श्रद्धालुओं ने भी मँ दुर्गा की पूजा अर्चना की।