बेरमो: आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत पर बेरमो एसडीओ ने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय की जांच की
Bermo, Bokaro | Apr 16, 2024 एसडीओ अशोक राम ने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ढोरी का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक परमानंद सिंह से भी पूछताछ की गई। साथ ही विद्यालय की वीडियोग्राफी कराई गई। इस संबंध में बेरमो एसडीओ ने कहा कि यहां कुछ लोगों द्वारा जयंती मनाई जा रही थी और जांच टीम को किसी पार्टी का पोस्टर बैनर नहीं मिला है।