फिरोज़ाबाद: गली नंबर 10 रसूलपुर टंकी में बेटी जन्म देने पर ससुरालियों ने विवाहिता को जमकर पीटा, मौत, मायका पक्ष ने बया किया दर्द
थाना रसूलपुर क्षेत्र गली नंबर दस रसूलपुर टंकी निवासी साहिल का आरोप है उसकी बहन किस्वर की ससुराल मदर कोठी सायामाल थाना रोरावर अलीगढ में आठ दिन पूर्व बहन संग बेटी जन्म देेने के चलते मारपीट की गई। विवाहिता इस कदर पीटी कि गंभीर हो गयी। मायका पक्ष फिरोजाबाद ले आया। शनिवार सुबह करीबन दस बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। मायका पक्ष ने शव का पोस्टमार्टम कराया।