बांधवगढ़: घायल एसडीएम की जान बचाने वाले सरपंच गोविंद गौतम को ‘राह-वीर’ सम्मान, मिले 25 हजार रुपये
उमरिया जिले के ग्राम पठारी के सरपंच गोविंद प्रसाद गौतम को सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचाने के लिए परिवहन आयुक्त, मध्यप्रदेश द्वारा “राह-वीर” सम्मान से सम्मानित किया गया है। कलेक्टर राखी सहाय ने उन्हें प्रशस्ति पत्र सौंपकर उनके साहसिक और मानवीय कार्य की सराहना की। जानकारी के अनुसार 16 नवंबर 2025 को हुई एक सड़क दुर्घटना में एसडीएम घायल हुए थे ।