कर्वी: कर्वी के रेहुंटिया में तालाब में डूबने से 45 वर्षीय किसान की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
कर्वी के रेहुंटिया गांव में आज गुरुवार की सुबह 9 बजे तालाब में डूबने से 45 वर्षीय किसान रामू सिंह पुत्र राघव प्रसाद की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि गेहूं काटने के बाद बांधने के लिए रामू तालाब में गेहूं की डांट भिगोने गए थे,तभी पैर फिसलने से वह तालाब में डूब गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है।