होली पर्व के मद्देनजर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व सहित आसपास के जंगलो मे विशेष निगरानी शुरू की गई है।शिकार और आगजनी की संभावित घटनाओ को रोकने के लिए 1000 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी दिन-रात गश्त कर रहे हैं।जंगल से जुड़े गांवो और संवेदनशील इलाको मे विशेष सतर्कता बरती जा रही है।वन विभाग के अनुसार,होली के दौरान शिकार की गतिविधियो की आशंका के चलते निगरानी बढ़ा दी गई है।