जनपद के महोली थाना क्षेत्र के सिंघाओड़ा गांव में दबंगों ने एक युवक को गोली मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। गोली लगने से घायल युवक को परिवार के सदस्यों के द्वारा महोली के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, जहां से डॉक्टर ने हालात बिगड़ने के कारण सीतापुर के जिला अस्पताल भेज दिया है। मामले में परिवार के द्वारा पुलिस से शिकायत भी की गई है। घायल का उपचार जारी है।