फिरोज़ाबाद: होली ऒर लोक सभा चुनाव को लेकर SSP ऒर DM ने फ़िरोज़ाबाद शहर में किया पैदल मार्च
लोकसभा चुनाव ऒर होली के त्यौहार को लेकर जिलाधिकारी रमेश रंजन ऒर एसएसपी सौरभ दीक्षित ने फ़िरोज़ाबाद शहर में पुलिस ऒर पैरा मिलिट्री फ़ोर्स के साथ में पैदल मार्च किया। इस दौरान एसएसपी ऒर जिलाधिकारी ने असमाजिक तत्व के लोगो को चेतावनी दी है किसी ने भी शहर की फिजा बिगाड़ने की कोशिस की तो सख्त कार्यवाही होंगी। सोशल मिडिया पर प्रसाशन नजर बनाये हुए है।