मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र के बिल्ढम फाल पुल के पास ट्रेलर से बचने के चक्कर में भूसा लदी पिकअप गड्ढे में पलटी
बताते चले कि मड़िहान थाना क्षेत्र के पचोखरा खुर्द गांव निवासी पिकअप चालक सोनू कुमार मंगलवार की भोर 5:00 बजे सुगापाख से भूसा लोड कर मिर्जापुर मंडी जा रहा था 1 घंटे बाद 6:00 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर आते देख सड़क की पटरी पर पिकअप उतारने का प्रयास किया जहां डेढ़ माह से खोद कर विभाग द्वारा छोड़े गए बिल्ढम के पास गड्ढे में पिकअप पलट गई जिसमेंचालक घायल हुआ