बिहटा थाना क्षेत्र के दोघरा गांव स्थित सोन नदी घाट से पुलिस ने सूचना पर संदिग्ध अवस्था में एक वृद्ध व्यक्ति का शव को बरामद किया है। मृतक के शव को जब्त कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान चंदेश्वर मिस्त्री के रूप में की गई है। मृतक के शव को रविवार की शाम 4:41 करीब बरामद की गई।