अनूपपुर: देवहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 896 ग्राम गांजा और बाइक जब्त, अज्ञात आरोपी की तलाश जारी
पुलिस चौकी देवहरा, थाना चचाई की टीम ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 896 ग्राम गांजा एवं एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल जब्त की है। मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस को ग्राम खम्हरिया तालाब के पास संदिग्ध अवस्था में एक बिना नंबर की बाइक जबकि है ।