औरैया: 1944 में मुंबई में हुए अग्निकांड में 66 शहीदों की याद में अग्निशमन विभाग ने सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया
शहर के पंडित गेंदालाल दीक्षित चौराहा स्थित फायर ब्रिगेड कार्यालय में अग्निशमन सेवा सप्ताह का मंगलवार की सुबह 8:30 बजे विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर फायर अधिकारी तेजवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान 14 अप्रैल से शुरू होकर 20 अप्रैल तक चलेगा। सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और