सोमवार को एडीसी क्लब के अध्यक्ष सह झामुमो के जिला प्रवक्ता राजाराम मरांडी ने आगामी चार पांच एवं 6 जनवरी को आयोजित होने वाले फुटबाल टूर्नामेंट का टाईशीट जारी किया। जिसमें 16 टीम हिस्सा लेगी तथा कुल 11 लख रुपए का पुरस्कार वितरण किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावे झामुमो के केंद्रीय सचिव एवं राजमहल सांसद उपस्थित रहेंगे।